संत परम हितकारी जगत में
संत परम हितकारी...
प्रभु पद प्रगट करावत प्रीति
भरम मिटावत भारी। जगत में...
संत परम हितकारी...
परम कृपालु सकल जीवन पर
हरि सम सब दुख हारी। जगत में...
संत परम हितकारी...
त्रिगुणा तीत फिरत तन त्यागी
रीत जगत से न्यारी। जगत में...
संत परम हितकारी...
ब्रह्मानन्द संतन की सोहवत
मिलत ही प्रगट मुरारी। जगत में...
संत परम हितकारी...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें