सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

27 नाचे नंदलाल नचावे

नाचे नंदलाल नचावे हरि की मैया।
नाचे नंदलाल नचावे हरि की मैया।

मथुरा में हरी जन्म लियो है 2
गोकुल में पग धरो री कन्हैया।। नाचे नंदलाल…

झुनक झुनक पग नूपुर बाजे 2
ठुमुक ठुमक धरे री कन्हैया।। नाचै नंदलाल...

धोती ना बांधे ला-ला जामा ना पहिरे 2
पीतांबर को बड़ो री पहरिया।। नाचे नंदलाल...

टोपी ना ओढे ला-ला फेंटा ना बांधे 2
मोर मुकुट को बड़ो री पहरईया।। नाचे नंदलाल...

साला ना ओढ़े दुसाला ना ओढे 2
काली कमलिया को बड़ो रे ओढइया।। नाचे नंदलाल...

दूध न भावे याको दहिया ना भावे 2
माखन मिश्री को बड़ो री खबइया।। नाचे नंदलाल...

चंद्र सखी भज बालकृष्ण छवि 2
हंस हंस कंठ लगावे हरि की मैया।। नाचे नंदलाल...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कृपा मयी कृपा करो

कृपामयी कृपा करो , प्रणाम बार बार है। दयामयी दया करो , प्रणाम बार बार है।। न शक्ति है न भक्ति है , विवेक बुद्धि है नहीं। मलीन दीन हीन हुं , पुण्य शुद्धि है नहीं।। अधीर विश्वधार बीच डूबता शिवे सदा। अशान्ति भ्रांति मोह शोक , राह रोकते सदा।। विपत्तियाँ अनेक अम्बे , आपदा अपार है। कृपामयी कृपा करो , प्रणाम बार बार है।।   तुम्हे अगर कहो , कहु कहाँ विपत्ति की कथा। सुने उसे कौन अगर , सुनो न देवी सर्वथा।। सृजन विनास स्वामीनी , समस्त विश्व पालिका। अदृश्य विश्व प्राण शक्ति , एकमेव कालिका।। कठोर तू तथापि भक्त , के लिए उदार है। कृपामयी कृपा करो , प्रणाम बार बार है।।   असंख्य हैं विभूतियाँ , अनंत शौर्य शालिनी। अखण्ड तेज राशियुक्त , देवि मुंड मालिनी।। समस्त सृष्टि एक अंश , में प्रखर प्रकाशिका। विवेक दायिका विमोह , पाप शूल नाशिका।। क्षमामयी क्षमा करो , उठी यही पुकार है। दयामयी दया करो , प्रणाम बार बार है।।   शिवे विनीत भावना , लिए हुए खड़ा हुआ। चरण सरोज में अबोध , पुत्र है पड़ा हुआ।। कृपामयी सुदृष्टि मां , एकबार तू निहार दे। मिटे रोग ...

3 संतन के संग लाग रे

संतन के संग लाग रे तेरी अच्छी बनेगी। अच्छी बनेगी तेरी किस्मत जगेगी।। होए तेरो बड़ भाग रे।। तेरी अच्छी बनेगी... रामचरण अनुराग रे तेरी अच्छी बनेगी... ध्रुव जी की बन गई प्रहलाद की बन गई। हरि सुमिरन में जाग रे।। तेरी अच्छी बनेगी... कागा से तोहे हंस करेंगे, कागा से तोहे हंस करेंगे। मिट जाए उर के भाग रे।। तेरी अच्छी बनेगी... मोह निसा में बहु दिन खोयो।। जाग सके तो जाग रे।। तेरी अच्छी बनेगी... सुत वित नारी तीन आशाएं।। त्याग सके तो त्याग रे।। तेरी अच्छी बनेगी... कहत कबीर राम सुमिरन में पाग सके तो पाग रे।। तेरी अच्छी बनेगी...

दास रघुनाथ का

दास रघुनाथ का नंद सुत का सखा.२ कुछ इधर भी रहा कुछ उधर भी रहा। सुख मिला श्रीअवध और वृजवास का कुछ इधर भी रहा कुछ उधर भी रहा। मैथिली ने कभी गोद मोदक दिया राधिका ने कभी गोद में लेलिया मातृ सत्कार में मग्न होकर सदा कुछ इधर भी रहा कुछ उधर भी रहा। खूब ली है प्रसादी अवधराज की खूब जूठन मिली मुझको वृजराज की भोग मोहन भी था दूध माखन चखा कुछ इधर भी रहा कुछ उधर भी रहा। उस तरफ द्वार दरवान हूं राज का इस तरफ दोस्त हूं दानी सरताज का सर झुकाता हुआ जर जुटाता हुआ कुछ इधर भी रहा कुछ उधर भी रहा। कोई नर या इधर वा उधर ही रहा कोई नर न इधर न उधर का रहा बिन्दु दोनों तरफ ले रहा हूँ मजा  कुछ इधर भी रहा कुछ उधर भी रहा।